तिमाही परीक्षा - विषय - गणित , कक्षा - 8th एग्जाम paper

प्र० : 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -
(I) (1\frac{2}{3} - \frac{3}{4}) निम्न में से किसके बराबर है?
(a) -\frac{7}{12}
(b) -\frac{1}{12}
(c) \frac{1}{12}
(d) \frac{11}{12}
(II) यदि 18 - 3p = 6p + 9 तब p बराबर है:
(a) 9
(b) 6
(c) 3
(d) 1
(III) यदि 13x + 7 = -9 - 3x तब x का मान होगा:
(a) 8
(b) \frac{1}{5}
(c) \frac{1}{8}
(d) -1
(IV) दिया है 5m - 6 = 3 + 2m, तब m का मान होगा:
(a) 9
(b) 6
(c) 3
(d) 9/7
(V) 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 का योग है:
(a) 64
(b) 85
(c) 81
(d) 100
प्र० : 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(I) दो परिमेय संख्याओं का गुणन हमेशा ......... होता है।
(II) एक बहुभुज के सभी बाह्य कोणों का योग ......... होता है।
(III) 100001^2 = 1 .......... 2 .......... 1
(IV) 4^2 + 5^2 + ......^2 = 21^2
(V) उच्च सीमा और निम्न सीमा के अंतर को ......... कहते हैं।
प्र० : 3 -\frac{5}{9} में क्या जोड़ने पर \frac{-2}{3} प्राप्त होगा?
प्र० : 4 हल कीजिए -
(a) 5t - 3 = 3t - 5
(b) \frac{x-5}{3} = \frac{x-3}{5}
प्र० : 5 x का मान ज्ञात कीजिए।
(चित्रानुसार: एक त्रिभुज जिसमें बाह्य कोण 125^\circ तथा 125^\circ दिए गए हैं और आंतरिक/बाह्य कोण x ज्ञात करना है)
प्र० : 6 किसी समानांतर चतुर्भुज के दो आसन्न कोणों का अनुपात 3 : 2 है। समानांतर चतुर्भुज के सभी कोणों की माप ज्ञात कीजिए।
प्र० : 7 किसी छात्रावास में विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है। इन आंकड़ों को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट बनाइए:
| भाषा | हिंदी | अंग्रेजी | मराठी | तमिल | बंगाली | योग |
|---|---|---|---|---|---|---|
| विद्यार्थियों की संख्या | 40 | 12 | 9 | 7 | 4 | 72 |
प्र० : 8 एक पांसे को फेंका जाता है, तब निम्नलिखित प्रत्येक घटना से प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए:
(1) एक अभाज्य संख्या
(2) एक अभाज्य संख्या न होना
प्र० : 9 योग किए बिना योगफल ज्ञात कीजिए:
(i) 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 19 + 21 + 23
(ii) 121 को 11 विषम संख्याओं के योग के रूप में लिखिए।
प्र० : 10 पाइथागोरस त्रिक लिखिए जिसका एक सदस्य है -
(i) 14
(ii) 18
अथवा
बार-बार घटाने की विधि से 100 और 169 का वर्गमूल ज्ञात कीजिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class - 8th Subject - English exam paper

covid 19 के चलते जो स्टूडेंट्स कोचिंग नही आ पा रहे है वह यूट्यूब चैनल BHARGAVA COACHING पर जाकर फ्री एजूकेशनल वीडियोज के द्वारा भी अपनी नोलेज बढा सकते है !