कक्षा 6 नैतिक शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान (Moral Education & General Knowledge) l
वार्षिक परीक्षा / मूल्यांकन प्रश्न-पत्र
विषय: नैतिक शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान
समय: 2:00 घण्टे पूर्णांक: 50
निर्देश:
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
प्र. 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (प्रति प्रश्न 4 अंक = 16 अंक)
(क) अजनाभ खंड किसे कहा जाता था?
(ख) शंकरानन्द का उपनाम लिखें।
(ग) भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
(घ) नेपाल की भाषाएं क्या हैं?
प्र. 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (प्रति प्रश्न 3 अंक = 15 अंक)
(क) आर्य एक _______________ शब्द है।
(ख) भारत के उत्तर में _______________ पर्वत है।
(ग) क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में भारत का _______________ स्थान है।
(घ) भारत-बांग्लादेश की सीमा _______________ कि.मी. है।
(ङ) भारत का मानक समय इलाहाबाद के पास _______________ से लिया गया है।
प्र. 3. निम्नलिखित कथनों में सही (✓) एवं गलत (✗) का निशान लगाइए: (प्रति प्रश्न 2.5 अंक = 10 अंक)
(क) भारत देश का प्राचीन नाम आर्यावर्त है। ( )
(ख) आर्य का अर्थ है श्रेष्ठ। ( )
(ग) महात्मा गांधी का उपनाम बापू है। ( )
(घ) माहे नदी की लंबाई 560 कि.मी. है। ( )
प्र. 4. निम्नलिखित वाक्यों / रिक्त स्थानों को पूरा कीजिए: (प्रति प्रश्न 2.25 अंक = 9 अंक)
(क) अजनाभ खंड का अर्थ _______________________________________
(ख) एवरेस्ट की चोटी कहते हैं _______________________________________
(ग) जनसंख्या की दृष्टि से भारत का स्थान _______________________________________
(घ) जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य _______________________________________
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें