6 सामाजिक विज्ञान

कक्षा - 6 विषय - सा. विज्ञान

नोट:- सभी प्रश्नों का हल करना अनिवार्य है - (5) [ सही विकल्प पर [✓] का चिह्न लगाइए ]

(i) चंद्रमा परिक्रमा करता है— (अ) सूर्य की [ ] (ब) पृथ्वी की [ ] (स) बृहस्पति की [ ]

(ii) दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा कहलाती है— (अ) अक्ष [ ] (ब) ग्लोब [ ] (स) ग्रिड [ ]

(iii) पाषाण युग में उपकरण बने थे— (अ) सोने के [ ] (ब) पत्थर के [ ] (स) लोहे के [ ]

(iv) रामायण की भाषा है— (अ) संस्कृत [ ] (ब) पंजाबी [ ] (स) बंगाली [ ]

(v) भारत लोगों की बड़ी विविधता दर्शाता है— (अ) मातृ भाषा में [ ] (ब) धर्म में [ ] (स) पहनावे में [ ] (द) इन सभी में [ ]

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (5) [पत्थरों, खतरों व जोखिमों, पाषाण युग, हिम युग, जलवायु]

(क) प्रागैतिहासिक काल में आदिमानव ______ से जंगली जानवरों को मारता था। (ख) ______ को तीन उपभागों में विभाजित किया गया है। (ग) निम्न पुरापाषाण काल में ______ बहुत ठंडी थी। (घ) उच्च पुरापाषाण काल ______ के अंतिम चरण से मिलता जुलता था। (ङ) आदिमानव का जीवन कठिन और ______ से भरा था।

प्रश्न. सही जोड़े बनाइए - (5)

स्तंभ 'अ'स्तंभ 'ब'
1. अर्थशास्त्र(i) कल्हण
2. मेघदूत(ii) पाणिनी
3. हर्षचरित(iii) कालिदास
4. राजतरंगिणी(iv) बाणभट्ट
5. अष्टाध्यायी(v) कौटिल्य

प्रश्न. सही कथन के सामने 'सत्य' और गलत कथन के सामने 'असत्य' लिखिए - (5)

(i) पृथ्वी का आकार घनाभ है। (ii) ग्लोब पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप है। (iii) कर्क रेखा, विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है। (iv) अक्षांश और देशांतर एक-दूसरे को समकोण पर काटते हुए ग्रिड का निर्माण करते हैं। (v) विषुवत रेखा दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा है।

प्रश्न. लघु निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(i) हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह हैं? (3) (ii) तारे क्या हैं? (3) (iii) ग्लोब क्या है? (3) (iv) इतिहास क्या है? (3) (v) शिलालेख क्या हैं? (3) (vi) पुरापाषाण युग को किन तीन उपभागों में विभाजित किया गया? (4) (vii) आदिमानव द्वारा प्रयोग किए गए तीन उपकरणों के नाम लिखिए? (4) (viii) भारत के किन्हीं चार धार्मिक समुदायों के नाम लिखिए? (4) (ix) जवाहरलाल नेहरू ने 'अनेकता में एकता' का प्रतिपादन किसके संदर्भ में किया है? (4) (x) पांडुलिपि क्या है? (4)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(1) आदिमानव किस प्रकार जीवन व्यतीत करता था? संक्षेप में समझाइए। (10) अथवा अनेकता में एकता को स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में समझाइए?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तिमाही परीक्षा - विषय - गणित , कक्षा - 8th एग्जाम paper

Class - 8th Subject - English exam paper

covid 19 के चलते जो स्टूडेंट्स कोचिंग नही आ पा रहे है वह यूट्यूब चैनल BHARGAVA COACHING पर जाकर फ्री एजूकेशनल वीडियोज के द्वारा भी अपनी नोलेज बढा सकते है !