8 सामाजिक विज्ञान

त्रैमासिक परीक्षा सन् - 2026-27 पूर्णांक - 50 कक्षा - 8वीं विषय - सामाजिक विज्ञान

प्र० = 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए (अंक - 5)

(1) भारतीय इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को कितने भागों में विभाजित किया? (अ) 2 (ब) 3 (स) 5 (द) इनमें से कोई नहीं

(2) किस वर्ष में वास्को-डी-गामा भारत पहुँचा? (अ) 1498 (ब) 1600 (स) 1757 (द) 1764

(3) 23 जून 1757 को कौन-सी निर्णायक लड़ाई हुई? (अ) बक्सर की लड़ाई (ब) पानीपत की लड़ाई (स) प्लासी की लड़ाई (द) कलकत्ता की लड़ाई

(4) स्थायी बंदोबस्त किस वर्ष में लागू किया गया था? (अ) 1764 (ब) 1793 (स) 1822 (द) 1859

(5) कौन-सी आदिवासी जाति सामूहिक शिकार के लिए जानी जाती थी? (अ) संधाल (ब) गोंड (स) खोंड (द) मुंडा

प्र० = 2 रिक्त स्थान भरें (अंक - 5)

(क) अंग्रेजों ने आदिवासियों को ____ के रूप में वर्णित किया। (ख) झाँसी की रानी का नाम ____ था। (ग) 1857 के विद्रोह की शुरुआत ____ से हुई थी। (घ) चंपारण आंदोलन ____ के खिलाफ था। (ङ) जनगणना का आयोजन हर ____ वर्ष में किया जाता है।

प्र० = 3 सत्य/असत्य बताएँ (अंक - 5)

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास का काम से आधार पर वर्गीकरण किया था। (ख) वुड डिस्पैच में यूरोपीय ज्ञान की श्रेष्ठता स्वीकार की गई थी। (ग) झूम काश्तकार जमीन को जोतकर बीज बोते हैं। (घ) 1857 का विद्रोह सिर्फ सैनिकों का विद्रोह था। (ङ) नाना साहेब को कानपुर का पेशवा माना गया था।

प्र० = 4 सही जोड़ियाँ मिलाइए

कॉलम (अ)कॉलम (ब)
(1) मंगल पांडे(अ) बैरकपुर में फांसी
(2) नाना साहब(ब) झाँसी की रानी
(3) रानी लक्ष्मीबाई(स) कानपुर के नेता
(4) लॉर्ड डलहौजी(द) भू-राजस्व सुधार
(5) लॉर्ड कैनिंग(ध) भारत के वायसराय

प्र० = 5 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अंक - 10)

(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह कालखंडों में बाँटा है उसमें क्या समस्याएँ हैं? (ख) अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा? (ग) रेजीडेंट का क्या अर्थ है? (घ) सब्सिडियरी एलायंस (सहायक संधि) व्यवस्था की व्याख्या करें। (ङ) स्थायी बंदोबस्त के मुख्य पहलुओं का वर्णन कीजिए। (च) रैयत कौन थे? रैयती से क्यों कतरा रहे थे? (छ) महालवारी व्यवस्था स्थायी बंदोबस्त के मुकाबले कैसे अलग थी?

प्र० = 6 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (अंक - 20)

(क) झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की क्या मांग थी जिसे अंग्रेजों ने ठुकरा दिया? (ख) महात्मा गांधी बच्चों को हस्तकलाएँ क्यों सिखाना चाहते थे? (ग) 1857 की बगावत के फलस्वरूप अंग्रेजों ने अपनी नीतियाँ किस प्रकार बदलीं? (घ) सिपाहियों को नए कारतूसों पर क्यों आपत्ति थी? (ङ) दीकुओं से आदिवासियों के गुस्से के क्या कारण थे? (च) बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच विवाद के क्या कारण थे? (छ) वुड के नीति-पत्र से आप क्या समझते हैं? (ज) ब्रिटिश शासन में घुमंतू काश्तकारों के सामने कौन-सी समस्याएँ थीं?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तिमाही परीक्षा - विषय - गणित , कक्षा - 8th एग्जाम paper

Class - 8th Subject - English exam paper

covid 19 के चलते जो स्टूडेंट्स कोचिंग नही आ पा रहे है वह यूट्यूब चैनल BHARGAVA COACHING पर जाकर फ्री एजूकेशनल वीडियोज के द्वारा भी अपनी नोलेज बढा सकते है !